अगर मन अशांत हो तो क्या करना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Mon 5th Dec 2022 : 09:48

बेवजह मन हो जाए बहुत अशांत तो करें ये 6 काम :-

पालतू जानवरों के साथ बिताएं समय: अगर आप उदास हैं और मन अशांत तो अपने पालतू जानवरों के साथ थोड़ा वक्त बिताएं। उनके साथ खेलकर आपको काफी अच्छा महसूस होगा। उनका बिहेवियर आपका डिप्रेशन दूर करने में मदद करेगा।

सुने अपने फेवरेट सॉन्गः मन बहुत ज्यादा अशांत है और काम में मन नहीं लग रहा है तो अपने फेवरेट गाने सुनें। इससे आपका दिमाग शांत होने में काफी मदद मिलेगी।

योगा या मेडिटेशन करें: योगा करने से मन की अशांति दूर की जा सकती है। किसी शांत और हवादार कमरे में आसन बिछाकर पद्मासन अवस्था में बैठ जाएं। पीठ को एकदम सीधा करें और गर्दन को ढीला छोड़ दें। अब गर्दन को ऊपर-नीचे और दाएं-बाएं घुमाएं। इस प्रक्रिया को करीब 5 बार करें। इससे काफी फायदा मिलेगा।

डांस करें या मूवी देखें: मन अशांत होने पर कुछ भी करने का मन नहीं करता है, लेकिन अगर आप इससे जल्द से जल्द उबरना चाहते हैं तो खूब डांस करें। अपने कमरे में जाकर लाउड म्यूजिक बजाएं और जमकर डांस करें। अगर डांस करने का मन नहीं कर रहा है तो पुरानी या फेवरेट मूवी देखें।

अपनी सीक्रेट या पसंदीदा जगह पर बिताएं वक्तः अगर घर पर कोई ऐसी जगह है, जैसे- छत या गार्डन, जो आपको पसंद है, वहां पर वक्त बिताएं। थोड़ी देर तक खुद को लोगों से दूर करें और अपनी फेवरेट जगह पर चले जाएं। इससे आपका मन शांत हो जाएगा।

घर में करें सफाईः अपने कमरे की सफाई करें। घर में जमी धूल और गंदगी को पूरी तरह से हटा दें। अगर गंदे कपड़ों का ढेर लग गया है तो कपड़े धो डालें। इससे आपको काफी पॉजिटिविटी मिलेगी।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info